हो जाएं तैयार, आयोग में शुरू होने जा रही है 1400 पदों पर भर्ती, देखें शेड्यूल

खबर शेयर करें -

UKSSSC Update: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही बंपर भर्ती करने वाला है। इसका शेड्यूल जारी करने के साथ ही आयोग विभिन्न पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटा गया है। अगर आप भी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो तैयारी शुरू कर दीजिए, 29 सितंबर को भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी।


मिली जानकारी के अनुसार यूकेपीएसएसएससी की तरफ से करीब 1400 पदों की भर्ती का कार्यक्रम तय कर दिया गया है, आयोग ने इसका कैलेंडर भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया हैृ। बताया जा रहा है कि ये भर्ती प्रक्रिया सितंबर माह से ही शुरू हो जाएगी आयोग ने इन सभी 1400 पदों पर परीक्षाएं फरवरी तक संपन्न कराने का लक्ष्य तय किया है।

यह भी पढ़ें -   महिला पुलिस कर्मी से हाथापाई…. तीन के खिलाफ मुकदमा

बताया जा रहा है कि 29 सितंबर को सहायक कृषि अधिकारी ग्रेड 1 के पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी। जबकि सबसे आखिरी में 6 नवंबर को एलटी के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी। नई भर्तियों में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के 34, स्नातक स्तरीय परीक्षा से 226, इंटरमीडिएट स्तरीय एक परीक्षा से 293 और दूसरी से 136, व्यायाम प्रशिक्षक के 56, सहायक अध्यापक के 657 पदों को भरा जाएगा।

यह भी पढ़ें -  बलूचिस्तान निर्वासित सरकार की पीएम पहुंची हरिद्वार, पाक के आतंक के लिए चीन को ठहराया जिम्मेदार


चार भर्तियों के विज्ञापन अक्तूबर माह में जारी किए जाएंगे और एक भर्ती का विज्ञापन नवंबर महीने में सामने आएगा। पेपर लीक रहित परीक्षा कराने के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। परीक्षा से जुड़े हर कदम पर आयोग सतर्कता बरत रहा है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष गणेश सिंह मर्तोलिया का कहना है कि अभी तक उन्होंने स्नातक स्तरीय परीक्षा, कनिष्ठ अभियंता, मुख्य आरक्षी पुलिस, दूरसंचार सहायक, अध्यापक, फॉरेस्ट गार्ड आदि भर्तियों से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कर ली है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानीनिवासी नाबालिक लड़की के साथ शूटिंग करने के बहाने किया दुष्कर्म

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999