40 मकानों को ध्वस्त करेंगी JCB मशीनें, ADM ने कहा – अफवाह को करें इग्नोर

खबर शेयर करें -

नैनीताल में बी.डी.पाण्डे अस्पताल भूमि से अतिक्रमण हटाने के नाम पर आज से जे.सी.बी.मशीन लगा दी गई हैं। ए.डी.एम.ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें, यहां केवल 40 अतिक्रमित निर्माण ध्वस्त किये जाएंगे।

नैनीताल के बी.डी.पाण्डे अस्पताल भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए न्यायालय और मैजिस्ट्रेट के आदेश के बाद अतिक्रमणकारियों को खुद मकान ध्वस्त करने को कहा गया था। आज से प्रशासन ने बागडोर अपने हाथ में ले ली है। आज शाम तोड़फोड़ वाले क्षेत्र में दो जी.सी.बी.मशीन के साथ एक ड्रिलर मशीन लगाई गई है। इसके अलावा तमाम किस्म की अफवाहों पर विराम लगाते हुए केवल 40 चिन्हित अतिक्रमित मकानों को ध्वस्त किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहां दुल्हन फिल्मी अंदाज में पहुंची विवाह स्थल ,वीडियो हुआ वायरल

रविवार शाम से क्षेत्र में पहुंची जे.सी.बी.ने अपना रास्ता बनाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि सोमवार से मशीनों से अतिक्रमण ध्वस्तीकरण का काम तेज किया जाएगा। इसके लिए तीन सेक्टरों में बांटे गए अतिक्रमणकारियों के लिए अलग अलग एस.डी.एम.को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही मंडल के कई हिस्सों से पुलिस फोर्स बुलाई गई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड-यहां परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने किया लाखो की योजनाओ का शिलान्यास

ए.डी.एम.शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि बी.डी.पाण्डे की जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए 40 निर्माणों को चिन्हित किया गया था। इसमें 37 पूर्ण निर्माण और केवल 3 आंशिक निर्माण ध्वस्त होने थे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जनता अफवाहों पर ध्यान न दे, यहां केवल 40 अवैध निर्माण ही ध्वस्त होने हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  राष्ट्र का 74वाॅ गणतन्त्र दिवस जिलेभर में पूरे हर्षों उल्लास के साथ मनाया जायेगा, महत्वपूर्ण बैठक हुई आयोजित
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999