राज्य में 1000 कांस्टेबल की भर्ती जल्द, जानिए पूरी जानकारी

खबर शेयर करें -

अगर आप भी उत्तराखंड के पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं तो इस न्यूज़ को अंत तक पढ़िए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों कांस्टेबल के शेष रिक्त पदों पर भी भर्ती जल्द शुरू करने के निर्देश पुलिस विभाग को जारी किए हैं।

मंजूरी मिलने के बाद पुलिस विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। भाग जल्द ही भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेज देगा। गौरतलब है कि राज्य में कांस्टेबल के 1521 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पहले से ही निर्धारित है।

यह भी पढ़ें -  मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखा पत्र की ये बड़ी मांग

उत्तराखंड में इस समय कांस्टेबल के 2300 पद रिक्त हैं। इनमें से 1521 पदों को भरने के लिए इसी वर्ष जनवरी में भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। मगर पेपर लीक प्रकरण के चलते लिखित परीक्षा अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस विभाग जल्द ही यह परीक्षा कराने की बात कह रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पिछले दिनों कांस्टेबल के शेष रिक्त पदों पर भी भर्ती जल्द शुरू करने के निर्देश पुलिस विभाग को जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने इसके अतिरिक्त 1000 पदों पर भी जल्द भर्ती करने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसके लिए जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999