भर्ती घोटाले की CBI जांच की मांग करते हुए धरने पर बैठे नेता प्रतिपक्ष यशपाल और विधायक सुमित…

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांग और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोविंद बल्लभ पंत पार्क में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर धरना दिया।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधायक सुमित हृदयेश ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया इस दौरान भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांग के साथ ही लाठीचार्ज करने वाले दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि यह सरकार बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने में फेल साबित रही है और जब पारदर्शिता से नौकरी मांगने के लिए युवा शांतिपूर्ण तरीके से सत्याग्रह कर रहे थे तो उनके ऊपर लाठीचार्ज कर उन्हें जेल में डाल दिया गया।

यह भी पढ़ें -  सुरंग से आ रही चटकने की आवाजें, मजदूरों में डर का माहौल, क्या सिलक्यारा टनल में मंडरा रहा भूस्खलन का खतरा !

सरकार की निरंकुशता के खिलाफ जब युवा एकजुट हुए तो फिर से उन पर बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया गया आज युवाओं का इस सरकार से भरोसा उठ गया है। वहीं हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि अब सरकार की भर्ती परीक्षा पर युवाओं को विश्वास नहीं रह गया है यह सरकार भर्ती घोटाले बाजों को संरक्षण देने का काम कर रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999