रिटायर्ड डीजीपी ने खुद को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या, मौके से सुसाइड नोट बरामद; पढ़िए ये पूरी ख़बर

खबर शेयर करें -

आज मंगलवार की सुबह दिल दहला देने वाली और सनसनीखेज घटना सामने आई है जिसने पूरे उत्तर प्रदेश को हिलाकर रख दिया आपको बता दें की यूपी की राजधानी लखनऊ में रिटायर्ड डीजीपी दिनेश शर्मा ने गोमती नगर में खुद को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली से उड़ा लिया। उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या की है पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसकी जांच की जा रही है गोमती नगर के विशाल खंड दो की ये घटना है।

मिली जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि, लखनऊ में सुबह के वक्त दिनेश शर्मा के कमरे से अचानक गोली चलने की तेज आवाज सामने आई। इसके बाद परिजन उनके कमरे में पहुंचे, जहां उन्हें खून से लथपथ पाया गया आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है हालांकि आत्महत्या की वजहों का अभी खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि पारिवारिक कारण या कोई बीमारी इसकी वजह हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  यहां यूनिवर्सिटी में जोरदार धमाका, दो चीनी नागरिकों समेत चार की मौत

बता दें की पूर्व पुलिस महानिदेशक और आईपीएस अफसर रहे शख्स की ऐसे आत्महत्या करने को चौंकाने वाला कदम माना जा रहा है पुलिस का कहना है कि वो परिवार वालों से पूरी बात करने के बाद ही आगे आत्महत्या की वजहों का खुलासा करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999