खुलासा: लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी को दी खौफनाक मौत

खबर शेयर करें -

लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेमिका ने परिजनों के साथ मिलकर गला घोंटकर प्रेमी को मौत के घाट उतारा था। बाद में शव पंखे से लटका कर घटना को आत्महत्या दर्शाने की साजिश रची गई। काशीपुर के एएसपी अभय प्रताप सिंह ने बाजपुर में हुए करन मंडल हत्याकांड का खुलासा किया। एएसपी ने बताया कि मृतक करन मंडल चार वर्ष से प्रेमिका संजना से प्रेम प्रसंग में था। दो साल से वह संजना के साथ किराए के घर में पति-पत्नी की तरह रह रहा था। उनके साथ संजना के माता-पिता भी उसी घर में रह रहे थे। घर के भीतर ही संजना और उसके माता-पिता ने बड़ी प्लानिंग के तहत करन का कत्ल कर दिया था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आज ये हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

शराब के नशे था करन, उतारा मौत के घाट

बताया कि 6 नवंबर को करन मंडल अत्यधिक शराब के नशे में था। वह संजना के साथ हाथापाई करने लगा था। शोर सुनकर पिता विनोद और मां रमावती ने संजना के साथ मिलकर करन मंडल को पीटा और उसका गला दबा दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें -  विधानसभा का मानसून सत्र आज से, पहले ही दिन कांग्रेसी विधायक बैठे धरने पर

फंदे से लटका दिया था शव

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को फंदे से लटका दिया था। आगे की प्लानिंग उन्होंने अजय देवगन की दृष्यम फिल्म के अनुसार की। ये दर्शाने की कोशिश की कि मृतक ने आत्महत्या की है।

बीएएसी की छात्रा है संजना

बताया जा रहा है कि प्रेमी की हत्यारोपी संजना बाजपुर कॉलेज में बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा है। संजना चार साल पहले करन मंडल से मिली थी। दोनों के बीच प्यार इतना गहरा था कि संजना बिना विवाह के ही करन के साथ लिव इन रिलेशनशिप में पत्नी की तरह रह रही थी।

यह भी पढ़ें -  आज डायवर्ट किए गए रूट, ये है ट्रैफिक प्लान

रची थी तगड़ी साजिश

दृष्यम फिल्म से प्रभावित हत्यारोपियों ने तगड़ी प्लानिंग की थी। हत्या के बाद उन्होंने मफलर से करन का शव पंखे से लटका दिया और बाहर से दरवाजे पर कुंडी लगा दी थी। उसके बाद संजना के पिता ने बाहर से दरवाजा तोड़ा। भीतर फंदे पर शव लटका होने की सूचना पड़ोसियों को दी गई। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उनकी पूरी प्लानिंग पर पानी फेर दिया था।

Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999