गंगोत्री हाईवे पर सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा वाहन

खबर शेयर करें -

Horrific road accident in Durguk, Leh, bus fell into 200 meter deep ditch

गंगोत्री हाईवे से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. रविवार सुबह एक लोडर वाहन अनियंत्रित होकर नालूपानी के पास सड़क पर पलट गया. गनीमत रही वाहन में सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं आई है.

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा वाहन

हादसा रविवार सुबह का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार लोडर वाहन देहरादून से ट्रांसपोर्ट का सामान लेकर उत्तरकाशी की ओर जा रहा था. इस दौरान सामने से बस आते देख लोडर चालक ने ब्रेक लगाए तो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया.

यह भी पढ़ें -  रामनगर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

हादसे के दौरान वाहन में चालक समेत दो लोग थे सवार

वाहन के पलटते ही वाहन में मौजूद फर्नीचर निर्माण से संबंधी सामान सड़क पर बिखर गया. बताया जा रहा है हादसे के दौरान लोडर वाहन में दो लोग सवार थे. गनीमत रही दोनों लोगों को गंभीर चोट नहीं आई है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  स्कॉलर्स होम में राधा-कृष्ण प्रतियोगिता में भक्ति और संस्कारों की छटा: गौरांश माहरा, अक्षत नाथ गोस्वामी और प्रेरिका जोशी ने प्रथम स्थान जीतकर लहराया परचम
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999