रूडकी में सड़क धंसने से कई घरों में पड़ी दरारें, स्थानीय लोगों में आक्रोश

खबर शेयर करें -

रूडकी में सड़क धंसने से कई घरों में पड़ी दरारें

रुड़की के गणेशपुर में सड़क धंसने से कई घरों में दरारें पड़ गई हैं। इलाके में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है। नगर आयुक्त स्थिति का जायजा लेने मौके पर पहुंचे। इस बीच, स्थानीय लोगों ने अधिकारी के प्रति रोष व्यक्त किया।

रूडकी में सड़क धंसने से कई घरों में पड़ी दरारें

गणेशपुर में एडीबी द्वारा कराया गया काम एक बार फिर लोगों के लिए अभिशाप साबित हो रहा है। गणेश चौक से गणेशपुर गांव तक जाने वाली सड़क एक बार फिर धंस गई है, जिससे आसपास के आधा दर्जन से ज़्यादा घरों में दरारें पड़ गई हैं। पेयजल व्यवस्था भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। नगर आयुक्त राकेश तिवारी और जल संसथान के अधिकारी स्थिति का जायजा लेने मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ यात्रा के दौरान थारो कैंप के पास अचेत मिला श्रद्धालु, स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले तोड़ा दम

एडीबी से की मुआवजे की मांग

स्थानीय लोगों में काफी रोष है। लोगों का कहना है कि रोज़ाना सड़क धंसने से उनके घरों को लाखों का नुकसान हो रहा है और उनके मकानों के गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है। उन्होंने एडीबी से मुआवजा देने और इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। इस बीच, अन्य लोगों ने भी अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ हैं के पोस्टर लगा दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया सड़क चौड़ीकरण का निरीक्षक
haridwar news
लोगों ने अपने घरों के बाहरलगाए मकान बिकाऊ हैं के पोस्टर
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999