आरटीआई कार्यकर्ता को जान-माल की धमकीं, पुलिस को सौंपी तहरीर  

खबर शेयर करें -

लालकुआं। गौला नदी में खनन में लगे वाहनों के फर्जी इन्श्योरेन्स का खुलासा करने पर आरटीआई कार्यकर्ता को सम्बंधित वाहन स्वामियों द्वारा मिलने लगी धमकीं। आरटीआई कार्यकर्ता सतीश कुमार ने अपनी जान माल कि सुरक्षा को लेकर पुलिस में दी तहरीर।


बताते चलें कि लालकुआं निवासी आरटीआई कार्यकर्ता सतीश कुमार द्वारा गौला नदी में खनन में लगे वाहनों के फर्जी इन्श्योरेन्स का खुलासा किये जाने के बाद दो वाहन स्वामी को जेल जाना पड़ा तो, कई और भी वाहन स्वामी परिवहन विभाग की रडार में है। जिसके चलते ही अब वाहन स्वामियों द्वारा आरटीआई कार्यकर्ता को धमकी दी जा रही है। आरटीआई कार्यकर्ता सतीश कुमार ने अपनी जान माल कि सुरक्षा को लेकर पुलिस में तहरीर देते हुए कहा कि वाहन स्वामियों द्वारा उनकी फोटो अपने ग्रुपों में वायरल करते हुए उनके खिलाफ किसी अनहोनी की साजिश रची जा रही है।

यह भी पढ़ें -  जागेश्वर धाम पवित्र जटा गंगा उद्गम स्थान के लिए धनराशि अवमुक्त, जल्दी होगा सौंदर्यीकरण

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999