जनशताब्दी एक्सप्रेस के 41 यात्रियों को आरटीपीसीआर टेस्ट

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी – प्रदेश सरकार द्वारा जारी एडवाजरी तथा जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह
गर्ब्याल के आदेशों के क्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अपर मुख्य चिकित्साधिाकरी डाॅ. रश्मि पंत के नेतृत्व में गुरूवार को हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पहुंची जनशताब्दी एक्सप्रेस के 41 यात्रियों को आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया। डाॅ. पंत द्वारा यात्रियों को हिदायत दी गई कि वे रिर्पोट आने तक अनिवार्य रूप से आईशोलेसन में रहें। उन्होंने यात्रियो को शासन द्वारा जारी एडवाजरी की जानकारी दी तथा मास्क के प्रयोग तथा सामाजिक दूरी के प्रति जागरूक भी किया।

उन्होने बताया कि बहुत से यात्री आपने साथ कोरोना टेस्ट की रिर्पोट भी लाये थे जिन लोगो के पास रिर्पोट नही थी उनके रैन्डम सैम्पल लिये गये तथा कोरोना के बढते संक्रमण के प्रति जागरूक भी किया गया।

यह भी पढ़ें -  ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज

डाॅ. रश्मि ने बताया कि भविष्य में इस प्रकार की सैम्पलिंग काठगोदाम, लालकुआ तथा रामनगर रेलवे स्टेशन में भी कि जायेगी। इसके साथ जनपद में बस अडडों में भी बाहर से आने वाले यात्रियों का रैन्डम सैम्पलिंग कि जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999