रुद्रपुर : बुजुर्ग महिला ने लगाया मौत को गले, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर में एक बुजुर्ग महिला ने मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

बुजुर्ग महिला ने लगाया मौत को गले
बुजुर्ग महिला की पहचान इंदू (60) पत्नी रामप्रीत निवासी ग्राम संपतपुर के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि नरपतनगर क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला ने बगीचे में पेड़ पर लटक कर फांसी लगा ली है। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बुजुर्ग महिला साड़ी के फंदे से पेड़ पर लटकी हुई थी।

यह भी पढ़ें -  कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने घटना की सूचना बुजुर्ग महिला के परिजनों को दी। जानकारी के अनुसार एसआई मुकेश मिश्रा ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में ले लिया है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत की असल वजह पता चल पाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  देश भर में 8 दिनों में अधिक से अधिक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ने का लक्ष्य रखा
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999