एसबीआई भर्ती इतने पदों पर निकली भर्ती,जल्द करे आवेदन

खबर शेयर करें -

एसबीआई भर्ती के लिए जल्द फॉर्म भरें

एसबीआई ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर के 2,964 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। नई दिल्ली सर्किल में 49 पद और लखनऊ में 297 पद भरे जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2025 कर दी गई है।

योग्यता

स्नातक की डिग्री या समकक्ष।

मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट आदि योग्यता वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे।

वाणिज्य बैंक / क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में एक अधिकारी के रूप में न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव हो।

यह भी पढ़ें -  CM पद के लिए पहली पसंद बन रहे धामी, 6 विधायक सीट छोड़ने को तैयार

वेतनमान: 48,480-85,920 रुपये।

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, साक्षात्कार और क्षेत्रीय भाषा परीक्षा के आधार पर चयन होगा।

आयु सीमा

न्यूनतम 21 और अधिकतम 30 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 30 अप्रैल, 2025 को आधार मानकर की जाएगी।

आवेदन शुल्क

750 रुपये। एससी / एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए निशुल्क है।

आवेदन प्रक्रिया

एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट (www.sbi.co.in) पर जाएं। होमपेज पर ‘करियर’ पर क्लिक करने के बाद ‘CURRENT OPENINGS’ पर क्लिक करें।

खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित RECRUITMENT OF CIRCLE BASED OFFICERS नोटिफिकेशन के नीचे ‘DOWNLOAD ADVERTISEMENT (English)’ पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें -  रुद्रपुर में भाजपा नेता ने अपने पिता की चाकू गोदकर की हत्या,हुआ फरार

नये पेज पर विज्ञापन खुल जाएगा। इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।

पात्र होने पर पिछले पेज पर वापस आएं। यहां विज्ञापन के नीचे ‘APPLY ONLINE (09.05.2025 to 29.05.2025)’ के पर क्लिक करें।

नये पेज पर दाईं ओर ‘Click here for New Registration’ पर क्लिक करें।

नये पेज पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें मांगी गई जानकारी दर्ज कर ‘सेव एंड नेक्सट’ पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें -  आवारा कुत्तों पर SC सख्त!, क्या लाखों कुत्तों के लिए है पर्याप्त शेल्टर?, डॉग लवर्स का विरोध प्रदर्शन

उम्मीदवार को ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा।

अब अपनी फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करें। दोनों ही फाइलें जेपीजी फॉर्मेट में होनी चाहिए।

इसके बाद मांगी गई अन्य जानकारियां दर्ज करें और ‘प्रीव्यू’ पर क्लिक करें। यहां भरी गई सभी जानकारी को फिर से जांच लें।

अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें। शुल्क के जमा होने के बाद ई-रिसीट प्राप्त होगी। इस ई-रिसीट और फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999