SC ने उत्तराखंड चुनाव आयोग पर लगाया 2 लाख का जुर्माना, जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

supreme-court-imposed-fine-on-the-uttarakhand-state-election-commission

SC fine On Uttarakhand State Election Commission: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उत्तराखंड राज्य चुनाव आयोग (SEC) पर 2 लाख का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने SEC की चुनौती को खारिज कर दिया जो उन्होंने हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर की थी।

बताते चलें कि उत्तराखंड राज्य चुनाव आयोग (Uttarakhand State Election Commission) ने पंचायत चुनाव में उन उम्मीदवारों का नॉमिनेशन रद्द नहीं किया था जिनका नाम दो या ज़्यादा जगह वोटर लिस्ट में शामिल था। जो कि हाईकोर्ट के निर्देश के खिलाफ था। उन्होंने चुनाव आयोग को ये नियम मानने के आदेश भी दिए थे। लेकिन चुनाव आयोग ने ऐसा नहीं किया। जिसके चलते आज SC ने आयोग पर पेनल्टी लगाई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- बीजेपी ने जारी की मेयर प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट,हल्द्वानी से इन्हें मिला टिकट

SC ने उत्तराखंड चुनाव आयोग पर लगाया 2 लाख का जुर्माना

जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ द्वारा ये आदेश पारित किया गया। जिसमें SEC पर 2 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई गई। जस्टिस नाथ ने आयोग के वकील से ये सवाल पूछा कि आप वैधानिक प्रावधान के खिलाफ कैसे कोई निर्णय ले सकते हैं? दरअसल हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। जिसमें बताया गया था कि कई ऐसे मामलें थे जिनमें चुनाव उन लोगों को चुनाव लड़ने की अनुमति दे रहा था जिनका नाम एक से ज्यादा मतदाता सूचियों में शामिल था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड-यहाँ 350 एकड़ में स्थापित होगी इलेक्ट्रॉनिक सिटी

पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों का नॉमिनेशन रद्द किए जाने का है मामला

SEC ने अपने स्पष्टीकरण में कहा था कि किसी उम्मीदवार का नाम एक से ज्यादा ग्राम पंचायत या क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्र या फिर नगर निकाय की मतदाता सूची में होने से उनका नामांकन पत्र निरस्त नहीं किया जा सकता।

हाईकोर्ट को SEC का स्पष्टीकरण उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम, 2016 का उल्लंघन लगा। ये अधिनियम की धारा 9(6) और 9(7) के विपरीत है। इसी के चलते हाई कोर्ट ने उस परिपत्र पर रोक लगाई थी। साथ ही निर्देश दिए थे कि उस पर कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। इसी आदेश के खिलाफ SEC ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायल की थी। जिसे अब सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है

यह भी पढ़ें -  मौसम अपडेट : प्रदेश में आज भारी बारिश के आसार, 4 जिलों में येलो अलर्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999