ऋषिकेश में हादसा : रोडवेज बस और कार की जोरदार भिड़ंत, कई यात्री घायल

खबर शेयर करें -
Dumper crushes 10 people in Dausa, Rajasthan, four killed

ऋषिकेश में रविवार तड़के रोडवेज बस और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में कार सवार पर्यटक घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ऋषिकेश में रोडवेज बस और कार की जोरदार भिड़ंत

हादसा रविवार तड़के करीब पांच बजे का बताया जा रहा है. ऋषिकेश में कौडियाला के पास दिल्ली से गोपेश्वर जा रही रोडवेज बस और हरियाणा के पर्यटकों की कार की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में कार सवार तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें -  अनजान नंबर से आएगा वीडियो कॉल , दूसरी तरफ होगी न्यूड लड़की और फिर …

तीन कार सवार पर्यटक घायल

जानकारी के अनुसार कार गलत दिशा से आई जिस वजह से दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में कार में सवार तीन पर्यटक घायल हुए हैं. जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. गनीमत ये रही कि बस में सवार अन्य यात्री सुरक्षित हैं

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999