अल्मोड़ा की सान्वी नेगी के जबरा फैन बने शाहिद कपूर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की बेटियों ने बीते कुछ समय में देश विदेश में झंडे गाड़े हैं। अल्मोड़ा भिकियासैंण से ताल्लुक रखने वाली सान्वी नेगी डांस इंडियन डांस के स्टेज पर लगातार कमाल कर रही है। अब शाहिद कपूर तक सान्वी नेगी के फैन बन गए हैं।

सात वर्षीय सान्वी नेगी ने सबसे पहले देश के चर्चित ज़ी टीवी के शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर में सिलेक्ट होने पर सुर्खियां बंटोरी थी। इसके बाद सान्वी की तारीफ जैकी श्रॉफ ने भी की थी। अब बेटी के फैंस की लिस्ट में मशहूर एक्टर शाहिद कपूर का नाम भी जुड़ गया है। डीआईडी के एक एपिसोड में शाहिद ने सान्वी नेगी के साथ ना सिर्फ डांस किया बल्कि उससे प्रभावित होकर उसके आगे हाथ जोड़े और फिर उसे गोद में उठाया।

यह भी पढ़ें -  चार मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 4 महिलाओं समेत 6 की मौत

इसके आलावा सोनाली बेंद्रे, मोनी रॉय भी काफी खुश नजर आईं। गौरतलब है कि सान्वी के पिता मोहन सिंह नेगी काशीपुर कोतवाली में बतौर कांस्टेबल तैनात हैं तथा हाल में रामनगर के पीरुमदारा में रहते हैं। सान्वी ने माता अंकिता नेगी के साथ दिल्ली में रहकर डांस सीखा है। बेटी बैक क्लिक मारकर इंडिया रिकॉर्ड व विश्व रिकॉर्ड बना चुकी है। डांस इंडिया डांस में सान्वी लगातार उत्तराखंड का परचम लहरा रही हैं। उत्तराखंड के सभी लोग बेटी की इस उपलब्धि से गदगद हैं।

यह भी पढ़ें -  यहां फर्नीचर की दुकान में लगी आग,जलकर 2 दुकाने हुई खाक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999