शान्तिपुरी के धन सिंह करेंगे व्हीलचेयर क्रिकेट में उत्तराखंड की कप्तानी

खबर शेयर करें -

लालकुआं

शान्तिपुरी सत्संग आश्रम के किसान चन्द्र सिंह कोरंगा के दिव्यांग पुत्र धन सिंह कोरंगा ने अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया है। वह 26 जनवरी को मुंबई में दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित टी-20 व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तराखंड दिव्यांग टीम की कप्तानी करेंगे। 2018 में प्रतिभा के दम पर उत्तराखंड में हुए उत्तराखंड कप से भारतीय दिव्यांग टीम में पदार्पण करने वाले धन सिंह कोरंगा को उत्तराखंड व्हीलचेयर की कमान सौंपी गई है। 2018 से अब तक दिव्यांग धन सिंह कोरंगा ने क्रिकेट के जुनून को हथियार बनाकर अपनी फिटनेस के साथ ही मेहनत कर खेल में निखार लाकर उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त किया। आर्थिक व शारीरिक रूप से कमजोर परन्तु इरादों के मजबूत धन सिंह ने इंटरनेशनल मैच के अलावा उत्तराख्ंाड की टीम की उपकप्तानी कर कई बेहतर पारियां खेली हैं। धन सिंह सत्संग आश्रम के मां नन्दा देवी मन्दिर के छोटे से खेल मैदान में कड़ी मेहनत करते हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  यहां बिना किसी मैसेज या कॉल के खाते से उड़ गए 31 लाख रुपए

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999