खाने में पति को दे दिया जहर, सुहाग मिटाने के लिए पहले भी कर चुकी ऐसा; तब कुत्ता मरा था

खबर शेयर करें -

मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती पति ने अपनी पत्नी पर खाने में जहर मिलाकर भोजन देने का आरोप लगाया है। बताया कि उसकी पत्नी का अपने जीजा के साथ संबंध है। उसने छह दिन पहले जीजा के साथ उसे रंगेहाथ पकड़ लिया था।

इसी कारण पत्नी उसे जान से मारना चाहती है। इस मामले में उसने कोतवाली थाने में शिकायत की है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड यहां ग्रामीणों ने लगाया पुलिस के ऊपर अवैध शराब कारोबारियों को शय देने का आरोप

कोतवाली क्षेत्र में कंजरी सराय अशोक नगर निवासी पल्लेदार का कहना है कि वह काम करके मंगलवार को घर आया तो पत्नी उसे खाने के लिए दाल रोटी दी। खाना खाते ही उसे बेचैनी होने लगी। मुंह से झाग निकलने लगा। हालत बिगड़ने पर पड़ोस के लोग मौके पर आए।

पड़ोसियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पल्लेदार का आरोप है कि उसकी पत्नी का उसके जीजा के साथ संबंध है। छह दिन पहले उसने रंगेहाथ दोनों को पकड़ा था। उसकी मां ने बहू की करतूत देखी थी।

यह भी पढ़ें -  14 लाख की मूल रकम और 80 हजार जुर्माने के साथ 3-3 महीने की जेल काटेगा महबूब

इस घटना के बाद पत्नी के जीजा ने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस घटना से नाराज होकर उसने पत्नी को डांटा था। पत्नी ने उसको धमकाया कि ज्यादा बोलोगे तो तुमको जहर दे दूंगी। इस घटना के बाद वह सतर्क हो गया था। चार दिन पहले पत्नी ने उसे खाने के लिए रोटी दी। शक होने पर उसने रोटी कुत्ते के लिए फेंक दी। कुत्ता रोटी खाने के बाद मर गया।

यह भी पढ़ें -  संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवती का शव

जिला अस्पताल में इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार आया है। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि अशोक नगर सिविल लाइंस क्षेत्र में आता है। इस कारण वहां की पुलिस घटना की जांच करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999