गर्लफ्रेंड संग बाजार में इश्क फरमा रहे दरोगा जी को बीबी ने पकड़ा, फिर….

खबर शेयर करें -

गर्लफ्रेंड संग बाजार में इश्क फरमा रहे दरोगा जी को उनकी पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद बीच बाजार में जमकर हंगामा हुआ। पत्नी ने दरोगा जी और उसकी प्रेमिका को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया। पत्नी का कहना है कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती और उसके दरोगा पति के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कानूनी कार्रवाई की जाये।

आपको बता दें कि मामला यूपी के बस्ती जिले का है। कोतवाली थाना इलाके के रौता चौराहे पर गोरखनाथ थाने में तैनात दीपक शर्मा नाम के आशिक मिजाज दरोगा को उसकी पत्नी ने प्रेमिका के साथ घूमते पकड़ लिया। दरोगा ने अपनी पत्नी और प्रेमिका दोनों को बस्ती में रखा हुआ है और गारेखपुर से आकर दोनों से मिला करता था।

यह भी पढ़ें -  एसआईयू टीम ने अमृत पाल उर्फ दीपू के हवाले से 7.13 ग्राम चिट्टा बरामद किया

पीड़ित पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनकी एक बेटी है। उनका पति जब घर आया तो बोला कि बेटी को बाहर घुमाने ले जा रहा हूं। पत्नी ने बताया कि उसे अपने पति पर शक था कि उसके पति का किसी महिला से चक्कर चल रहा है। इसलिए उसने अपने पति का पीछा किया। जब वह उसके पीछे गई तो उसने देखा कि बाजार में वह किसी औरत के साथ खड़ा हुआ है। उसे देखते ही दोनों के होश उड़ गए। उसने अपने पति को पकड़ लिया। उसने उससे छूटने का प्रयास किया जिस पर दोनों के बीच हाथापाई हो गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहां स्पा सेंटर संचालक ने गोली मारकर खुद की ली जान

पीड़ित पत्नी ने आरोप लगाया कि कोतवाली थाना पुलिस दरोगा पति का साथ दे रही है। उसने अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999