दुखद खबर : ढेला नदी के तेज बहाव में आर्टिगा कार बहने से 9 लोगों की मृत्यु हो गयी

खबर शेयर करें -

रामनगर। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत रामनगर में बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया यहां रामनगर के ढेला नदी के रापटे में सुबह पर्यटकों की कार तेज बहाव में बह गई। कार में सवार दस लोगों में नौ की मौत हो गई जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार रामनगर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है बताया जा रहा है पर्यटक जो ढेला रामनगर स्थित रिसॉर्ट में प्रवास कर लौट रहे थे कि सुबह पर्यटक ढेला नदी के रास्ते पर पहुंचे ही थे कि नदी में आए तेज बहाव में उनकी कार बह गई। सूचना पर पहुंची पुलिस , प्रशासन ,एसडीआरएफ अग्निशमन दल की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाले।

हादसे में इन नौ लोगों की हुई मौत

यह भी पढ़ें -  सरकार की घोषणा, यह सूचना देने वाले को मिलेगा 10 हजार का ईनाम

1- आशिया (24) पुत्री मो. उमर निवासी कॉर्बेट कॉलोनी रामनगर हाल काशीपुर
2- कविता (30) पत्नी भूपेंद्र सिंह निवासी गुरुअंगद देवकॉलोनी राजपुरा, पटियाला पंजाब
3- पिंकी उर्फ शकीना (23) पत्नी देवेंद्र साहनी निवासी फ्लैट नं. 502 बी आमेक्से फॉरेस्ट से. 93 बी नोएडा, जीबी नगर
4- जानवी उर्फ सपना (32) निवासी इंद्रपुरा पटियाला पंजाब
5- संगीता तमांग उर्फ माही (35) पुत्री नारायण तमांग निवासी कुल्लू मोहल्ल, गढ़ी ईष्ट ऑफ कैलाश नई दिल्ली
6- हिना (35) निवासी अमनमाला एनजीओ रिसर्च फाउंडेशन सुभाष विहार, भजनपुर दिल्ली
7- पवन जैकब (40) पुत्र सुरजीत जैकब निवासी भीमनगर सफाबादी गेट झुगिया, पटियाला पंजाब
8- अमनदीप सिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी चालान पट्टी भवानीगढ़, संगरूर पंजाब
9-अज्ञात

यह भी पढ़ें -  जानिए भगवान बद्री विशाल के दर्शन के लिए कितने लाख पहुंचे श्रद्धालु

घायल महिला – शाजिया पत्नी (22) शाहने आलम कॉर्बेट कॉलोनी रामनगर हाल फरीदनगर ठाकुरद्वारा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999