Kathua: कठुआ में आतंकी हमले को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, जानें क्या पता लगा

खबर शेयर करें -


सोमवार 8 जुलाई की रात लोगों के लिए दुख भरी रही है। जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकियों ने घात लगाकर भारतीय सेना की बस पर हमला किया। इस हमले में सेना के 5 जवान शहीद हो गए और 5 घायल भी हुए हैं। इस घटना के बाद से भारतीय सेना के जवान आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं। वहीं अब इस पूरी घटना को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।


बता दें कि जिस जगह से भारतीय सेना पर हमला हुआ है वह इलाका एक तरफ से हिमाचल प्रदेश को पहाड़ों को पार करते हुए कनेक्ट करता है तो दूसरी तरफ उधमपुर और तीसरी तरफ के पहाड़ भद्रवाह की तरफ जाते हैं। आंतकियों ने गाड़ी के ऊपर पहाड़ से छुप कर फिर नीचे उतर कर सामने से फायरिंग की है। ये पहाड़ी इलाके हैं और इस समय बहुत सारी गुफाएं और आतंकियों के छुपने की जगहें हैं।

यह भी पढ़ें -  Indore Honeymoon Couple Case: पति की मौत, पत्नी लापता और अब तीन अनजान लोगों की एंट्री से और उलझी मिस्ट्री

इन हथियारों और गोलियों का हुआ इस्तेमाल
जानकारी मिल रही है कि कठुआ में आतंकी हमले में आतंकियों ने फायरिंग में एके 47, स्टील बुवेट और M4 जैसे हथियारों का इस्तेमाल किया है। इस पूरे हमले में आतंकियों द्वारा चाइनीज ग्रेनेड और चाइनीज आर्मर पियर्सिंग गोली का इस्तेमाल किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999