सोनम को कहता था बहन…’, Raj Kushwaha की मां और बहन ने किए ये खुलासे

खबर शेयर करें -


इंदौर के राजा रघुवंशी(raja raghuvanshi) की मौत के मामले में शक की सुई सोनम रघुवंशी और उसके कथित लवर राज कुशवाहा(Raj Kushwaha) पर जा रही है। पुलिस ने सोमवार को इन दोनों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसी बीच बेटे की गिरफ्तारी पर राज की विधवा मां का रो-रो कर बुरा हाल है। साथ ही उसकी बहन और मां दोनों उसे बेगुनाह बता रहे है।


राज कुशवाहा के परिजन उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। कोविड में राज के पिता की मौत हो गई थी। जिसके बाद राज के कंधों में परिवार के पालग-पोषण की जिम्मेदारी आ गई। राज इंदौर में सोनम के परिवार की प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था।

यह भी पढ़ें -  Mussoorie Accident: खाई में गिरी कार, एक महिला की मौत, 3 घायल

फूट-फूट कर रोई Raj Kushwaha की मां
राज कुशवाहा की मां ने कहा, “मेरा बेटा कभी ऐसा काम नहीं कर सकता है। तीन दिन से मेरा बच्चा गया है, तब से हमने पानी तक नहीं पिया है। मेरी छोटी बेटी गिरकर बेहोश हो जा रही है। मेरा बेटा बहुत जिम्मेदार था। उसके अलावा हमारे आगे-पीछे और कोई नहीं है।”

ये भी पढ़ें- तीनों सुपारी किलर्स की तस्वीर आई सामने, सोनम के प्रेमी राज के साथ है कनेक्शन, ऐसे पहुंचे शिलांग, जानें

सोनम के साथ अफेयर पर राज की मां ने कहा ये
सोनम के साथ अफेयर पर राज की मां ने बताया कि वो उसके भाई की फैक्ट्री में काम करता था। वहां सोनम भी काम करती थी। काम के दौरान बात तो होती ही है। मेरे बेटे को झूठे कैस में फंसा दिया है। आगे उन्होंने सरकार से गुजारिश की है कि उनका बेटा ऐसा नहीं कर सकता। उनके बेटे को निर्दोष साबित कर दो।

यह भी पढ़ें -  सड़क में पड़ा मिला पुलिस हेड कांस्टेबल का शव

ये भी पढ़ें- ‘चिल्लाकर कहा-मार दो इसे…’, सुपारी किलर्स ने बताया Sonam का पूरा प्लान, कुल्हाड़ी भी ऑनलाइन की ऑर्डर

बहन कर रही भाई की रिहाई की मांग
राज कुशवाहा कि बहन ने कहा उसका भाई निर्दोष है। राज की बहन ने कहा, “विक्की और राज दोनों मेरे भाई हैं और वो दोनों ऐसा कभी नहीं कर सकते। दोनों बेकसूर हैं। आप ऑफिस वालों से पूछों न कि वो रोज गोदाम पर जाते थे। मेरे भाई को फंसाया जा रहा है।”

यह भी पढ़ें -  तल्लीताल थाना क्षेत्र से एक युवती लापता, गुमशुदगी दर्ज

मंदिर लिए पहने थे नए कपड़े
राज की बहन ने बताया, “परसों 8 जून को लगभग 6 बजे राज भाई घर पर आए थे। उन्होंने नहा-धोकर नए कपड़े पहने और नए जूते पहने। मम्मी के पूछने पर उन्होंने बताया कि मंदिर जा रहा हूं। रात को जब मम्मी ने उसको फोन किया तो उसने कहा बहुत रात हो गई थी इसलिए मंदिर नहीं गया। पुलिस यहां नहीं आई। पुलिस ने शायद राज को विक्की के घर से गिरफ्तार किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999