बेटे के एक्सीडेंट की झूठी खबर देकर की छह लाख की ठगी, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

खबर शेयर करें -

प्रदेश से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से आवाज बदलकर साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

एक्सीडेंट की झूठी खबर देकर की लाखों की ठगी
मामला वसंत विहार थाने का है। पुलिस के अनुसार रुद्रमणि निवासी कालिंदी इनक्लेव ने तहरीर दी कि उन्हें सात अगस्त को एक अज्ञात नंबर से फोन आया था।

यह भी पढ़ें -  दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों (80 वर्ष से अधिक) द्वारा मतदान हेतु केन्द्र तक स्वयं वाहन एवं हैल्पर हेतु एवं किसी भी जानकारी के लिए नामित अधिकारियों से इन नम्बरों सम्पर्क किया जा सकता है-डीएम

ठगों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
कॉल करने वाले ने बताया कि उनके बेटे के वाहन का दूसरे वाहन से एक्सीडेंट हो गया है। इस दौरान एक युवक ने रुद्रमणि का बेटा बनकर रोते हुए पिता से बात भी की। जिससे उन्हें यकीन हो गया कि बेटे का एक्सीडेंट हुआ है।

आरोप है कि फोन करने वाले ने समझौता कराने के लिए उनसे रुपए की डिमांड की। जिसके बाद उन्होंने पहले पांच लाख और बाद में 1.40 लाख का भुगतान दो लोगों के खाते में किया। पीड़ित ने बताया कि रकम ट्रांसफार होने के बाद उन्होंने बेटे को कॉल की तो उसने बताया कि उसका कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में अधिकारियों के पदों पर निकली बड़ी भर्ती, इस दिन शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

जिसके बाद पीड़ित को पता चला कि वो ठगी का शिकार हो गए हैं। जिसके बाद पीड़ित ने अपने खाते फ्रीज करा दिए। पीड़ित ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999