पहाड़ों में बर्फबारी और मैदाने में बारिश का दौर जारी, विभाग ने जारी किया अलर्ट ,पढ़ ले खबर

खबर शेयर करें -


प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। पहाड़ो में बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं मैदानी इलाकों में भी बारिश का दौर जारी है। देर शाम से ही राजधानी देहरादून में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए आज भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश के आठ जिलों में आज भी मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने राजधानी देहरादून के साथ रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, हरिद्वार, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में आकाशीय बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ बारिश होने के आसार जताए हैं।

यह भी पढ़ें -  सावधान! आदर्श आचार संहिता है लागू, ये नियम टूटे तो सीधे जेल

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना
इसके अलावा टिहरी, अल्मोड़ा, चंपावत, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल में कहीं-कहीं तेज गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि प्रदेश के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999