आपदा मोचन निधि तहत अल्मोड़ा को मिले इतने करोड़ की धनराशि,इन कामो में होगी खर्च

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा के डीएम के द्वारा एक बड़ी जानकारी साझा की गई है जिसमें डीएम वन्दना सिंह ने बताया कि आपदा प्रबंधन अनुभाग देहरादून से राज्य आपदा मोचन निधि तहत अल्मोड़ा को 20.00 करोड़ (बीस करोड़) की धनराशि प्राप्त हुई है। उन्होंने उन्होंने बताया कि शासनादेशानुसार आवंटित धनराशि में से रू 160.00 लाख (एक करोड़ साठ लाख) को जनपद के समस्त तहसीलदारों के निर्वतन में रखते हुए व्यय करने की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

उन्होंने बताया कि तहसील अल्मोड़ा हेतु 30 लाख , रानीखेत हेतु 10 लाख , सल्ट हेतु 10 लाख, भनोली हेतु 20 लाख , जैंती हेतु 20 लाख, सोमेश्वर हेतु 10 लाख, भिकियासैंण हेतु 20 लाख , द्वाराहाट हेतु 5 लाख , चौखुटिया हेतु 10 लाख , स्याल्दे हेतु 10 लाख , लमगड़ा हेतु 10 लाख एवं मछोड़ हेतु 5 लाख रू स्वीकृत किये गये हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  अग्निवीर भर्ती में आईटीआई उत्तीर्ण छात्रों को भी मिलेगा बोनस अंक. मिलेंगे इतने अंक बोनस. जाने एक नजर में।
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999