भीमताल झील किनारे वृक्षारोपण के साथ सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने मनाया अनूठा जन्मदिन

खबर शेयर करें -

भीमताल: सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने अपने जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का अनूठा अवसर बनाया। उन्होंने भीमताल झील के किनारे जल संरक्षण से संबंधित पेड़ों जैसे बाज, ऊतीस, पागर, शहतूत, और मालू आदि का वृक्षारोपण कर न केवल अपना जन्मदिन यादगार बनाया, बल्कि समाज को एक प्रेरणादायक संदेश भी दिया। इस अवसर पर जिला प्रशासन, विभिन्न सरकारी विभागों, और स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर झील संरक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।कार्यक्रम में विकास भवन कार्यालय, उद्यान विभाग, वन विभाग, मत्स्य विभाग, सिंचाई विभाग, नगर पालिका, ब्लॉक प्रशासन, हिमालयन जन सेवा फाउंडेशन, और ग्राफिक गेरा इको क्लब की टीम शामिल रही। झील किनारे लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखने के लिए ट्री सेफ्टी गार्ड लगाए गए, और इनके संरक्षण की जिम्मेदारी संबंधित विभागों ने ली।पूरन बृजवासी ने इस अवसर पर लोगों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पेड़ जरूर लगाएं और उसकी देखभाल कर उसे बड़ा करें। उन्होंने कहा, “वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखता है, बल्कि हमारी झीलों और जल स्रोतों के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।”कार्यक्रम में फरहा खान, नीरज जोशी, मोनू नौटियाल, दीपक पाण्डेय, शुभम प्रधान सहित कई गणमान्य व्यक्ति और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा और इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।पूरन बृजवासी, जो लंबे समय से भीमताल झील के संरक्षण के लिए प्रयासरत हैं, ने इस अवसर पर प्रशासन से झील की सफाई और इसके अस्तित्व को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की भी मांग की।

यह अनूठा आयोजन न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने में सफल रहा, बल्कि लोगों को प्रकृति के साथ जुड़ने और अपने विशेष दिन को सार्थक बनाने की प्रेरणा भी दे गया।🙏

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  Ankita Murder Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड पर आज आएगा फैसला, कोटद्वार कोर्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999