तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर बोगी को मारी टक्कर, एक की मौत, अन्य घायल

खबर शेयर करें -

तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर बोगी को मारी टक्कर, एक की मौत, अन्य घायल accident in haridwar

रुड़की से एक्सीडेंट की खबर सामने आ रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में पनियाला गांव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने एक ट्रैक्टर बोगी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक शख्स घायल बताया जा रहा है।

तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर बोगी को मारी टक्कर

हादसा शनिवार का है। जानकारी के अनुसार पनियाला गांव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर ने पीछे से एक ट्रैक्टर बोगी पर जोरदार मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की जैनपुर झंझेड़ी गांव निवासी अकबर नाम के एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि उसका साथी शब्बीर गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें -  तीसरी कक्षा के छात्र की करंट लगने से मौत, परिजनों में कोहराम

हादसे में एक शख्स की मौत, एक घायल

बताया जा रहा है जैनपुर झंझेड़ी गांव निवासी अकबर ट्रैक्टर बोगी में ईंट लेकर पनियाला गांव के पास हाईवे से गुजर रहा था। तभी अचानक एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से ट्रैक्टर बोगी को टक्कर मार दी। हादसे में अकबर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी शब्बीर घायल है।

यह भी पढ़ें -  आईआईटी रुड़की की टीम ने लिया गौला पुल का जायजा

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल शख्स को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके साथ ही मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटने के बाद से अकबर के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999