SSP नैनीताल का स्पा सेंटरों पर कस शिकंजा,हल्द्वानी क्षेत्र के स्पा सेन्टरों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने किया औचक निरीक्षण

खबर शेयर करें -

अनियमितता पाये जाने पर 04 स्पा सेंटरों पर की कार्यवाही, 40,000 का जुर्माना

*श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधी़क्षक नैनीताल* के निर्देश पर महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक- 06-01-2025 को *उ0नि0  मन्जू ज्याला, प्रभारी एण्टी ह्यूमैन ट्रैफिकंग फोर्स* के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा *हल्द्वानी और काठगोदाम क्षेत्र के विभिन्न स्पा सेंटरों पर औचक निरीक्षण* किया गया। 

निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित अनियमितताएँ पाई गईं-

  1. कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटर-
    Cloud 9 स्पा सेंटर, Health Club स्पा सेंटर, Angelic Unisex Salon & Spa Center
    इन सभी सेंटरों में विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित नहीं था, ग्राहक की आईडी का सत्यापन नहीं किया गया और कर्मचारियों का सत्यापन भी नहीं किया गया। इन अनियमितताओं के कारण इन तीनों सेंटरों को धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत ₹10,000-10,000 के चालान किए गए हैं।
  2. काठगोदाम क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटर-
    The Thai Unisex Spa Centre को चैक किये जाने पर वर्करों का सत्यापन नहीं किया गया, वर्करों के पास मसाज सर्टिफिकेट नहीं था और विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित नहीं किया गया। इन अनियमितताओं के कारण धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत ₹10,000 का कोर्ट चालान किया गया है। इस दबिश के दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने विभिन्न स्पा सेंटरों में हो रही अनियमितताओं को उजागर करते हुए संबंधित नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए कार्यवाही की है।
यह भी पढ़ें -  दिल्ली से देहरादून का सफर सिर्फ ढाई घंटे में होगा पूरा, 80 प्रतिशत पूरा हुआ एलिवेटेड रोड का काम

पुलिस टीम-
1- उ0नि0 मन्जू ज्याला
2- हे0 का0 गीता कोठारी

मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999