पत्रकार से मारपीट की घटना पर SSP नैनीताल ने लिया तत्काल संज्ञान — सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज,आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

घटना को निंदनीय बताते हुए SSP ने दिए कठोर कार्यवाही के निर्देश

दिनांक 11.11.2025 को JJN न्यूज रिपोर्टर दीपक अधिकारी के साथ ऊंचापुल क्षेत्र में रिपोर्टिंग के दौरान कुछ अराजक तत्वों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें पत्रकार दीपक अधिकारी को चोटें आईं। वर्तमान में उनका उपचार कृष्णा हॉस्पिटल हल्द्वानी में चल रहा है।

यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़ में रामलीला की रिहर्सल जोरों पर, 23 सितंबर से होगा विधिवत शुभारंभ

घटना के संबंध में दीपक चंद्र अधिकारी द्वारा थाना मुखानी में दी गई तहरीर पर अजीत चौहान व अनिल चौहान नामक दो व्यक्तियों पर मारपीट व जान से मारने की नीयत से हमला करने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पूर्व में भी दिनांक 07 नवम्बर 2025 को अन्य पत्रकार के साथ गाली-गलौज व मारपीट की घटना किए जाने की बात सामने आई है।
SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी.सी. ने घटना को अत्यंत निंदनीय और अक्षम्य बताते हुए तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  BJP विधायक अरविंद पांडे पर सरकारी जमीन कब्जाने के आरोप, अब सामने आकर दी सफाई

एसपी सिटी श्री मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
मामले की जांच प्रगति पर है, तथा जो भी तथ्य जांच में उजागर होंगे उनके आधार पर कड़ी वैधानिक कार्यवाहीकी जाएगी।

नैनीताल पुलिस का संदेश — कानून को अपने हाथ में लेने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में धर्म पूछकर कश्मीरी युवकों के साथ हुई मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999