चार धाम के लिए मिली अत्याधुनिक एंबुलेंस मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

खबर शेयर करें -

चमोली
चमोली जिले को मिली एम्बुलेंस एपिरोक माइनिंग इंडिया लिमिटेट कंपनी के द्वारा गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) पैसिफिक क्रिएटिव सोसायटी, नई दिल्ली के माध्यम से चारधाम यात्रा हेतु आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों से युक्त एक एम्बुलेंस डोनेट करते हुए आयुक्त/अध्यक्ष यात्रा प्रशासन संगठन गढवाल मंडल को उपलब्ध की गई थी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कर कमलों से एम्बुलेंस का उद्घाटन किया गया। यह जानकारी देते हुए अपर आयुक्त गढवाल हरक सिंह रावत ने बताया कि एनजीओ से प्राप्त इस एम्बुलेंस को यात्रा व्यवस्था हेतु जनपद चमोली को उपलब्ध करायी जा चुकी है। अपर आयुक्त ने चमोली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चारधाम यात्रा बस टर्मिनल ऋषिकेश से उक्त एम्बुलेंस को ले जाने हेतु शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में अवैध खनन का खेल अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, जिला प्रशासन ने एक जेसीबी सहित 10 वाहन किया जप्त
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999