इस विश्वविद्यालय के छात्रों को नहीं काटने होंगे डिग्री के लिए कॉलेज के चक्कर,ऐसे मिलेगी डिग्री,पढ़े खबर

खबर शेयर करें -

आज का दौर आधुनिक जमाना डिजिटलाइजेशन तरफ आगे बढ़ रहा है। धीरे-धीरे सारी व्यवस्थाएं ऑनलाइन की जा रही है। उत्तराखंड में खास व्यवस्था की गई है। दरअसल हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में अब बीए, बीएससी, बीकॉम की डिग्री लेने के लिए विवि के चक्कर नहीं काटने होंगे।

बल्कि अब डिग्री डिजी लॉकर के माध्यम से ऑनलाइन मिलेंगी।विवि की कुलपति प्रो.अन्नपूर्णा नौटियाल ने इस हेतु निर्देश दे दिए हैं। जिसके बाद शैक्षणिक सत्र 2018, 2019 और 2020 के स्नातक छात्र-छात्राओं की डिग्री आनलाइन कर दी गई है। इस व्यवस्था के बाद अब फर्जी डिग्री का चलन बंद हो जाएगा। दरअसल विवि से मिलने वाली डिग्री नौ सिक्योरिटी फीचर से लैस होंगी।ऑनलाइन डिग्री आधार से लिंक होती।

यह भी पढ़ें -  महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर वृक्षारोपण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

विवि का तो ये तक कहना है कि इस डिग्री से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी। इस डिजी लॉकर ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। जिसमें अपने आधार नंबर से पंजीकरण करना होगा। फिर एजूकेशन कैटगरी में जाकर अपने बारे में जानकारी देनी होगी। तब जाकर डिजीटल डिग्री प्राप्त होगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999