मतगणना स्थल के बाहर पुलिस टीम पर पथराव, कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -


हरिद्वार/रुड़की

हरिद्वार जिले के मंगलौर में मतगणना स्थल के बाहर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर जमकर पथराव किया, जिसमें स्थानीय चौकी प्रभारी समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद मौके पर पीएसी और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया , मतगणना मंगलौर स्थित मंडी परिसर में जारी थी और एक भीम आर्मी का प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में था जिसने अपने साथ भीड़ का इस्तेमाल करते हुए मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया , संगठन ने पुनः मतगणना की मांग करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया मौके पर तैनात अधिकारियों ने उन्हें समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन मौके पर भीम आर्मी समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई जिस पर अधिकारियों द्वारा धारा 144 का हवाला देते हुए उन्हें वहां से जाने के लिए कहा गया तो उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें कस्बा चौकी प्रभारी मनोज गैरोला समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए । मामले की गंभीरता देखते हुए DIG योगेंद्र सिंह रावत भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट , पढ़िए इन सीटों में हुआ फेरबदल

अब इस मामले में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस ने घटनास्थल से दर्जनों बाइक को अपने कब्जे में लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999