विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन, अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है. सदन में अनुपूरक बजट पर चर्चा होनी है. तीसरा दिन भी हंगामादार रहने की उम्मीद है. बता दें बीते दो दिनों में सदन में आठ विधेयक पेश हुए.

बता दें आज सदन में उत्तराखंड लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली विधेयक 2024, उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916) संशोधन विधेयक 2024, उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950) संशोधन विधेयक, उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय विधेयक 2024 पास कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें -  रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पकड़ा गया पुलिस का झूठ, आंदोलनकारियों को फंसाया, 3 दोषी करार

धरने पर बैठे विपक्ष के विधायक
वहीं विपक्ष की तरफ से सदन में आपदा का मुद्दा उठाया जाएगा. इसके अलावा नियम 310 के तहत आपदा के मुद्दे पर चर्चा करने की विपक्ष मांग करेगा. विपक्ष ने भी सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की हुई है. सदन की कार्यवाही से पहले ही कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश में आई आपदा से प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए हैं

यह भी पढ़ें -  महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को लाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भेजा स्टेट प्लेन और दो कैबिनेट मंत्री, कांग्रेस का आरोप- कर्ज में डूबे राज्य पर महाराष्ट्र के महामहिम की सेवा में अनाप-शनाप ख़र्चे की मार।
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999