कालाढूंगी में टिकट की जंग पर सुरेश भट्ट का बड़ा बयान, बोले- बदलाव प्रकृति का नियम है

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। कालाढूंगी विधानसभा सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री सुरेश भट्ट ने पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। पूर्व में हरियाणा में भाजपा के संगठन महामंत्री रहते हुए पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा चुके सुरेश भट्ट ने आज कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के सामने अपनी दावेदारी रखी।

दावेदारी पेश करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सुरेश भट्ट ने कालाढूंगी के वर्तमान विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बंशीधर भगत को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बदलाव प्रकृति का नियम है। बंशीधर भगत पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन एक समय के बाद बदलाव होता है। वहीं, बंशीधर भगत के अपने और बेटे के टिकट को लेकर दिए गए बयान पर सुरेश भट्ट ने कहा कि कालाढूंगी से चुनाव बंशीधर भगत लड़ेंगे या सुरेश भट्ट, इसका निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: इस जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी घोषित

सुरेश भट्ट के इस बयान के बाद कालाढूंगी विधानसभा सीट पर भाजपा के भीतर टिकट को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी नेतृत्व वर्तमान विधायक बंशीधर भगत पर भरोसा जताता है या फिर सुरेश भट्ट को चुनावी मैदान में उतारता है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999