उत्तराखंड : मजबूरी का फायदा उठाकर युवती को देह व्यापार में धकेला, दो महिलाओं पर केस दर्ज

खबर शेयर करें -


रुद्रपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां रोजगार की तलाश में भटक रही एक युवती की मजबूरी का फायदा उठाकर दो महिलाओं ने उसे देह व्यापार के धंधे में झोंक दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, नैनीताल जिले की 20 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि बचपन में ही उसके माता-पिता का देहांत हो गया था। वह अपने रिश्तेदारों के साथ रहती थी, लेकिन दो साल पहले नौकरी की तलाश में उसने रिश्तेदारों का घर छोड़ दिया और किच्छा आ गई।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर!, मांग हुई पूरी!, अंकिता भंडारी केस में सीएम धामी ने की CBI जांच की संस्तुति- Ankita Bhandari Case


यहां रेलवे फाटक पर उसकी मुलाकात संजय सैनिक कॉलोनी निवासी छाया पत्नी बंडिया से हुई। छाया ने नौकरी का झांसा देकर उसे अपने घर में रख लिया। युवती का आरोप है कि छाया ने उसकी लाचारी का फायदा उठाया और उसे देह व्यापार में धकेल दिया। अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उससे जबरन देह व्यापार कराया गया, जिससे उसकी सेहत बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें -  यूकेएसएसएससी भर्ती: समूह-ग के 840 पदों पर जल्द नियुक्ति, वन दारोगा की शारीरिक परीक्षा नवंबर में, कनिष्ठ सहायक दस्तावेज़ सत्यापन दिसंबर में

इसी दौरान छाया के घर पर युवती की मुलाकात रुद्रपुर निवासी सेजल गुप्ता से हुई। सेजल ने उसे अपने विश्वास में लेकर अपने घर ले गई और वहां भी उससे देह व्यापार करवाना शुरू कर दिया। लगातार शोषण से तंग आकर युवती ने हिम्मत जुटाई और किच्छा पुलिस के पास मदद के लिए पहुंची।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999