किशोरी ने 20 युवकों को बनाया HIV पॉजिटिव, ऐसे हुआ खुलासा

खबर शेयर करें -

रामनगर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक के बाद एक युवकों में एचआईवी की पुष्टि हुई. काउंसलिंग में जब एक ही किशोरी का जिक्र हुआ तो पता चला कि किशोरी को स्मैक की लत है. पैसे के लिए किशोरी लड़कों को अपने जाल में फंसाती थी.रामदत्त जोशी- राजकीय संयुक्त चिकित्सालय,रामनगर में इलाज कराने पहुंचे लोगों से काउंसलर मनीषा खुल्बे ने जब पूछताछ की तो पता चला की सभी युवक एक ही किशोरी के संपर्क में आए थे. पता चला कि जो युवक शादीशुदा हैं उनकी पत्नियां भी बाद में एचआईवी संक्रमित हो गई. आंकड़ों में 15 वहीं महिलाएं शामिल हैं. काउंसलर की पूछताछ में पता चला कि गूलरघट्टी इलाके में एक गरीब मुस्लिम परिवार की 17 साल की किशोरी को स्मैक की लत है.नशे की लत को पूरा करने के लिए किशोरी पैसों के लिए युवकों को लालच देकर अपने पास बुलाती थी. किशोरी की कमजोरी का फायदा उठाकर युवक उससे शारीरिक संबंध बनाते थे. युवकों को किशोरी की तबियत के बारे में जानकारी नहीं थी. काउंसलर की पूछताछ में किशोरी का नाम सामने आया तब जाकर इसका खुलासा हुआ. बता दें इस वक्त नैनीताल जिले एचआईवी के 1102 मरीज हैं.बताते चले कि उत्तराखंड के नैनीताल जिले में अचानक एचआईवी पॉजिटिव के केस बढ़े हैं. आंकड़ों पर नजर डालें तो रामनगर में पिछले 17 माह में 45 लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए. बता दें अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक एचआईवी के 26 नए मरीज मिले, तो अप्रैल से अक्टूबर तक 19 लोग एचआईवी संक्रमित पाए गए. जिनमें 30 पुरुष और 15 महिलाएं शामिल हैं. बता दें 30 पुरुष मरीजों में से 20 युवक किशोरी से संक्रमित हुए हैं.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : छात्र संघ चुनाव से पहले पुलिस ने ITI गैंग के लीडर देवेंद्र बिष्ट को किया गिरफ्तार…
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999