खुद को बताता था साधु, काट डाला अपना प्राइवेट पार्ट, हालत गंभीर

Ad
खबर शेयर करें -

खुद को साधु कहने वाले एक व्यक्ति ने पता नहीं किस धुन में अपना प्राइवेट पार्ट काट डाला। जिसके बाद वह दर्द से चिल्लाने लगा। आस—पास रह रहे लोग उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लेकर आये। जहां चिकित्सकों की टीम उसके उपचार में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार शाम थाना झिरौली अंतर्गत भट्टखोला निवासी एक व्यक्ति ने अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया। उसे गम्भीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। चिकित्सक उसके उपचार में जुट गए हैं। अत्यधिक रक्तस्राव से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -  World Championship में नीरज ने रचा इतिहास, वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने…

पहले काटा प्राइवेट पार्ट फिर बंद कमरे में चिल्लाने लगा
बागेश्वर जिले के काफलीगैर तहसील भटखोला गांव निवासी 46 वर्षीय दिनेश चंद्र भट्ट बीते पांच दिनों से कमरे में बंद थे। शनिवार को उन्होंने अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया। जिसके बाद वह चिल्लाने लगा।

खुद को साधु कहता है युवक

बंद कमरे से चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोगों ने दरवाजा खोला तो वह खून से तरबतर हो रहा था। जिसे गम्भीर हालत में जिला चिकित्सालय लाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार दिनेश अपने आप को साधु कहता है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999