एलएलबी की 29 वर्षीय छात्रा ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जहरीला पदार्थ खा लिया,मौत

खबर शेयर करें -

काशीपुर। निकटवर्ती कुंडा थाना क्षेत्र के बेतवाला निवासी एलएलबी की 29 वर्षीय छात्रा ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका का विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व हुआ था। मृतका के परिजनों ने उसके ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने को उसकी आत्महत्या का कारण बताया है।

यह भी पढ़ें -  यहां महिला ने अपने पति को कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी


मृतका के आरोपो के आरोपों के अनुसार रश्मि पुत्री जोगा सिंह की शादी 20 फरवरी 2018 को नादेही चीनी मिल निवासी राजीव के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसका पति राजीव दहेज में कार व नकदी की मांग करते हुए उसे मारपीट कर प्रताड़ित करता था। यही नहीं वह शादी के लगभग एक साल बाद ही रश्मि को उसके मायके में छोड़कर चला गया था। तब भी उसके पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत महिला हेल्पलाइन काशीपुर में की गई थी। महिला हेल्पलाइन में मामले की सुनवाई होने पर राजीव रश्मि पर केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगा था। ऐसी परिस्थितियों में ही तनाव में आकर रश्मि ने शुक्रवार सुबह जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999