आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार की धनराशि को भी बढ़ाया,जानिये क्यों दिया जाता है तीलू रौतेली पुरस्कार ?

खबर शेयर करें -

प्रदेश की 13 महिलाओं और किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार मिलने जा रहा है। सरकार ने इस पुरस्कार की धनराशि को बढ़ा दिया है। अब 31 हजार के स्थान पर महिलाओं को 51 हजार दिए जाएंगे।

सरकार ने बढ़ाई तीलू रौतेली पुरस्कार की धनराशि
प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड की वीरांगनाओं को दिए जाने वाले पुरस्कार तीलू रौतेली पुरस्कार की धनराशि को बढ़ा दिया है। पहले ये राशि 31 हजार मिलती थी। इसे 20 हजार रूपए बढ़ा दिया गया है। अब महिलाओं को 51 हजार रुपये पुरस्कार में मिलेंगे।

यह भी पढ़ें -  शरारती तत्वों ने चिकित्सक की कार में डाला ज्वलनशील पदार्थ, आग लगने से वाहन जलकर खाक


इसके साथ ही सरकार ने राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार की धनराशि को भी बढ़ा दिया है। सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार की धनराशि में 30 हजार की बढ़ोतरी की है। अब इसे 21 हजार रुपये से बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दिया गया है।

आज किया जाएगा महिलाओं और किशोरियों को सम्मानित
इस बार प्रदेश की 13 महिलाओं और किशोरियों को ये पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  प्रशासन की सख्ती – खुले में कूड़ा जलाने पर हुआ पांच हजार का चालान

तीलू रौतेली पुरस्कार और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार पाने वाली महिलाओं को मंगलवार को आईआरडीटी सभागार में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि इस साल प्रदेश के हर जिले से एक महिला या किशोरी का इस सम्मान के लिए चयन किया गया है।


उत्तराखंड में सरकार द्वारा प्रदेश की उन महिलाओं को ये पुरस्कार दिया जाता है जो विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करती हैं। ये पुरस्कार वीरबाला तीलू रौतेली के नाम पर हर साल दिया जाता है।

यह भी पढ़ें -  विनीत तोमर के दिशा निर्देश में वरिष्ठ कोषाधिकारी/ निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण कमेटी के प्रभारी अधिकारी रिचांशु शर्मा द्वारा अधिकारियों एवं कार्मिकों को सौपें गए दायित्वो के सम्बंध में जानकारी/प्रशिक्षण दिया गया

बता दें कि उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर साल 2006 से ये पुरस्कार उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं और किशोरियों को दिया जाना शुरू किया गया था। तब से लेकर अब तक हर साल ये पुरस्कार दिया जाता है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999