यहां चोरी के नीयत से चौकीदार की हत्या की आशंका

खबर शेयर करें -

लक्सर कोतवाली क्षेत्र में दुकान के अंदर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है। कि युवक स्क्रेब कारोबारी की दुकान में चौकीदार था।

चोरी की नीयत से मार डाला

बतया जा रहा है कि मृतक मुकेश कारोबारी की दुकान में लंबे समय से रहता था और चौकीदारी करता था। मंगलवार सुबह स्क्रैब कारोबारी ने दुकान खोली, तो भीतर उसकी लाश मिली। दुकान की अलमारी खुली थी और समान अस्त व्यस्त पड़ा था।

यह भी पढ़ें -  माता पिता से मनमुटाव के बाद नाबालिग बेटी ने खुद के ऊपर मिट्टी तेल डालकर लगाई आग,अस्पताल में भर्ती


पुलिस के अनुसार हरिद्वार के कोतवाली लक्सर क्षेत्र स्थित हरे कृष्ण मंदिर वाली गली में स्क्रैप कारोबारी विनोद की दुकान है। विनोद सोमवार सुबह अपनी दुकान पहुंचे। जैसे ही उसने अपनी दुकान का शटर उठाया तो चौकीदार मुकेश का शव देखकर उसके होश उड़ गए।
उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह भी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें -  ऐसा क्या गजब है गोला नदी के खनन पर हर साल क्यों ऐसा काम हो रहा है इससे पहले 9 महीने गोला चलती थी आज डेड़ महीने के बाद ही ऐसा क्या हो गया है जो स्टोन क्रेशर माल लेने के लिए हाथ खड़े कर रहे हैं जबकि लिखित ऑर्डर 29 रुपया होने के बावजूद फिर क्या बवाल हुआ


अस्त-व्यस्त मिला सामान
एसपी देहात ने बताया कि दुकान में अलमारी के दरवाजे खुले हुए हैं। और सामान भी अस्त-व्यस्त पड़ा है। आशंका है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने के दौरान चौकीदार की हत्या की गई होगी। मुकेश मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला है। मुकेश कई सालों से लक्सर में स्क्रैप कारोबारी की दुकान में रह रहा था। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999