पिथौरागढ़- धारचूला की दार्मा वैली में फटा बादल, इलाके में अफरातफरी का माहौल

खबर शेयर करें -

बारिश का कहर : धारचूला की दार्मा वैली में फटा बादल

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला तहसील स्थित दार्मा वैली में मंगलवार देर रात तीजम गांव के पास बादल फट गया. जिसके बाद घरों में सो रहे लोग दहशत में आ गए. इलाके में फिलहाल अफरातफरी का माहौल है. सुबह होते ही रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गई है.

धारचूला की दार्मा वैली में फटा बादल

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार देर रात 12 बजे तेज बारिश के बाद अचानक बादल फट गया. जिसके चलते तीज़म गांव को जोड़ने वाला लकड़ी का पैदल पुल बह गया है. यही नहीं कुछ अन्य छोटे पैदल पुलों के भी बहने की सूचना है. इस कारण गांवों का आपसी संपर्क पूरी तरह से टूट गया है.

यह भी पढ़ें -  13 साल के किशोर ने किया 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, खून से लथपथ मिली मासूम

मौके के लिए रवाना हुई रेस्क्यू टीम

घटना की जानकारी सबसे पहले ग्रामीणों ने खुद बनाई गई वीडियो के ज़रिए प्रशासन तक पहुंचाई. फिलहाल किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है. प्रशासन ने मौके की गंभीरता को देखते हुए तत्काल रेस्क्यू टीम रवाना कर दी है. बादल फटने के बाद से ही नदियों का जलस्तर बढ़ गया है.

यह भी पढ़ें -  आज से राशन कार्ड और LPG गैस सिलेंडर के नियमों में 5 बड़े बदलाव, जानें नए नियम
बारिश का कहर : धारचूला की दार्मा वैली में फटा बादल
बादल फटने के बाद बढ़ा नदियों का जलस्तर
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999