बड़ी खबर-डीजीपी अशोक कुमार ने जनता से किया सीधा संवाद

खबर शेयर करें -

डीजीपी अशोक कुमार आज रुद्रपुर पहुंचे और सिटी क्लब में स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया। डीजीपी के सामने जनता ने अपनी तमाम समस्याएं रखीं और डीजीपी ने उनका निस्तारण करने के एसएसपी को निर्देश दिए। डीजीपी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस जनता की सेवा के लिए है और मित्र भाव से ही कार्य कर रही है। उन्होंने चार धाम यात्रा को लेकर भी तमाम उदाहरण दिए और बताया कि इस यात्रा में पुलिस पूरी तरह से जनता का मित्र बनकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस का मकसद सिर्फ और सिर्फ अपराध को रोकना और उसका पटाक्षेप करना है।

प्रदेश की पुलिस इसी कार्य में लगी हुई है। शातिर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जनता से सीधे संवाद के दौरान सिडकुल यूनियन के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे जिन्होंने समस्याएं डीजीपी के सामने रखी। व्यापारियों ने यह भी कहा कि सीपीयू का मकसद सिर्फ चालान का नहीं होना चाहिए, अनावश्यक लोगों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। इस दौरान व्यापारी नेता गुरमीत सिंह, संजय जुनेजा, हरीश अरोड़ा, पार्षद प्रमोद शर्मा, जाहिद रजा, आशुतोष शर्मा, कमल श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहां कोरोना काल में नियमों की अनदेखी और अभिभावकों का मानसिक उत्पीड़न करने पर स्कूल पर लगा 5000 का जुर्माना,जानिए क्या है मामला

TAGSअपराध को रोकनाडी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999