बड़ी खबर- लंबे समय से फरार शातिर अपराधी और चढ़ा पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें -

कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, पुलिस ने उक्त अभियुक्त के खिलाफ कार्यवाही कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया गया।


पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पराशर ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद मे गैर जमानती वारण्टों की तामील हेतु जारी अभियान के तहत लालकुआं कोतवाली पुलिस ने एक गैर जमानती वारंटी को क्षेत्र के अन्तर्गत मुक्तिधाम शमशान घाट के समीप से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस द्वारा पकड़ा गया लंबे समय से फरार चल रहा अभियुक्त संजय आर्य उर्फ संजू निवासी काठगोदाम है जो एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार रहने के चलते पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। उक्त अभियुक्त पर लाल कुआं और हल्द्वानी कोतवाली में चोरी नकबजनी अवैध शराब बिक्री के दर्जन भर से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं

यह भी पढ़ें -  पोस्टमार्टम हाउस में लंबे समय से चल रहे जुए के धंधे का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार, हजारों रुपये बरामद


उक्त गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसआई चन्द्रशेखर जोशी कास्टेबल तरूण मेहता व जितेंद्र सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999