मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे भाजपाइयों को पुलिस ने रोका, मेयर और जिलाध्यक्ष की SSP से नाराजगी…

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के एक निजी कार्यक्रम के दौरान हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मुख्यमंत्री से मिलने से रोक दिया। जिस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक निजी अखबार के कार्यक्रम में प्रतिभा करने लामाचौड़ गए थे। वही सीएम एफटीआई हेलीपैड से वापस लौट रहे थे। लेकिन उसी समय पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को पुलिस ने हेलीपैड के अंदर जाने से रोक दिया।

यह भी पढ़ें -  चार धाम यात्रा को लेकर प्रशासन हुआ सख्त, बॉर्डर पर चेकिंग जारी

जहां पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोक झोंक भी हुई, इसके बाद हल्द्वानी मेयर जोगेंद्र रौतेला, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने भी मामले में हस्तक्षेप किया।

एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद मीणा से पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी नाराजगी को जाहिर की और भविष्य में दोबारा से ऐसी पुनरावृत्ति ना हो इसको लेकर भी अपनी बात कही है।

Advertisement