जनपद चमोली के द्रोणागिरि मार्ग पर सुराहीथोता के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने निकाला चालक का शव।

खबर शेयर करें -

राज्य में सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कभी तराई तो कभी पहाड़ों से हादसे की दुखद खबर सामने आ रही हैं।

ताजा मामला गुरुवार की साँय थाना जोशीमठ द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि द्रोणागिरि मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 600 मीटर गहरी खाई में गिर गया है, जिसमें राहत एवं बचाव कार्य हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें -  निदेशक अर्थसंख्या उत्तराखण्ड सुशील कुमार की अध्यक्षता में कुमाऊं मण्डल के अर्थसंख्याधिकारियों के साथ विभिन्न विभागीय कार्यो की समीक्षा सर्किट हाउस काठगोदाम मेें की

उक्त सूचना पर जोशीमठ से SDRF टीम HC दिगपाल लाल के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर टीम को ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन फ़ोर्स गुरखा (UK15C 9007) था जिसमे एक ही व्यक्ति सवार था। उक्त वाहन सवार नीति घाटी की ओर घूमने गया था एवं वापस आते समय वाहन फिसलने से अनियंत्रित होने पर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें -  मुनस्यारी में शिक्षक लाखन लाल 26 साल पहले की थी जॉइनिंग वहीं से हुए रिटायर्ड,बने प्रेरणादायक उदाहरण-पढ़े रोचक कहानी

SDRF टीम द्वारा मध्य रात्रि घनघोर अंधेरे में मौके पर पहुँचकर किसी तरह रोप की सहायता से गहरी खाई में उतरकर वाहन तक अपनी पहुँच बनाई। उक्त वाहन चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी।

SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त शव को स्ट्रेचर की सहायता से 600 मीटर ऊपर मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें -  भ्रष्ट्राचार के खिलाफ लड़ रहे सुराज सेवा दल को नैनीताल जनपद के सैकड़ों लोगों ने दिया समर्थन ।प्रदेश अध्यक्ष ने तमाम लोगों को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी।

मृतक का विवरण:
मेलविन पुत्र अब्राहम (मैनेजर, St. जोसेफ किंडर गार्टन, कोटद्वार), 39 वर्ष, बिशप हाउस, नियर गोवेनरमेंट हॉस्टिपल, कोटद्वार।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999