यहां कूड़े के ढेर में मिला महिला का शव, रेप की आशंका

खबर शेयर करें -

देहरादून। राजधानी देहरादून के पॉश इलाके हाथी कला क्षेत्र में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस को जैसे मामले की जानकारी मिली, महकमें हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार महिला का शव कूड़ेदान में फेंका गया था।

पुलिस हत्या के बाद शव को फेंके जाने की आशंका जाहिर कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार करीब 35 वर्षीय महिला का शव कूड़ेदान में पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -  एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के लोगो ने पुलवामा में शहिदो की दी श्रद्धांजलि


वहीं, इस बात की आशंका भी जाहिर की जा रही है कि महिला के साथ रेप कर हत्या के बाद शव वहां फेंका गया होगा! हालांकि, अब तक इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने का तैयार नहीं है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कुछ लोगों से मामले में पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस जल्द खुलासा भी कर सकती है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999