यहां बंद कमरे में मिला महिला का शव, इलाके में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी शहर में बंद कमरे में महिला का शव मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। मकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला का शव बरामद कर लिया है।

बंद कमरे में मिला महिला का शव
घटना बुधवार की है। मृतक महिला की पहचान आस्था उर्फ अफसाना निवासी नीलांचल कालोनी के रूप में हुई है। महिला मूल रूप से रुद्रपुर की रहने वाली थी और नीलांचल कालोनी के फेस 5 में पिछले तीन महीने से किराये के कमरे में रह रही थी। आस्था के साथ उसकी दो बेटियां भी रहती थी। जानकारी के मुताबिक महिला मूल रूप से रुद्रपुर की रहने वाली थी।

यह भी पढ़ें -  जल संवर्धन के लिए DM ने खुद चलाया गेंती व फावड़ा, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

दो दिन से महिला नहीं आई थी कमरे से बाहर
बताया जा रहा है महिला का पति महीने में एक या दो बार ही वहां पर आता था। मकान मालिक ने बताया की आठ अप्रैल को आस्था का पति नशे में चूर होकर आया था। उसी रात 4 बजे वो अपनी दोनों बच्चियों को अपने साथ लेकर चला गया था। जिसके बाद से दो दिन तक महिला अपने कमरे से बाहर नहीं आई थी।

यह भी पढ़ें -  पालतू गोवंश को आवारा छोड़ना पड़ा भारी, मालिक से वसूला 5 हजार का जुर्माना

मकान मालिक ने पुलिस को दी सूचना
मकान मालिक मौर्य ने आस्था को फोन किया लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। बुधवार को मकान मालिक आस्था से मिलने उसके कमरे की ओर गया तो कमरे में दुर्गंध आ रही थी। मकान मालिक ने कमरे में जाकर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे में महिला का शव पड़ा हुआ था। जिसके बाद मकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश एम्स में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, बिहार से अरेस्ट हुए आरोपी

जांच में जुटी पुलिस
सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही महिला के पाति की तलाश की जा रही है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999