दुधली मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, इलाके में मची सनसनी

खबर शेयर करें -

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। थाना क्लेमनटाउन क्षेत्र के दुधली मार्ग पर एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

घटना सोमवार की बताई जा रही है। दुधली रोड पर संदिग्ध अवस्था में युवक का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना पाकर थाना क्लेमनटाउन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक युवक के मुंह और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बीती रात हुई बारिश, तापमान में आई भारी गिरावट

पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जता रही है। युवक की पहचान अमित कुमार निवासी दुधली रोडके रूप में हुई है। बताया जा रहा है युवक मजदूरी का काम करता था। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की टीम फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Advertisement