देश के नागरिकों को आवास के अधिकार के लिए सड़क पर उतरना पड़े यह सरकार की घोर असफलता : गिरिजा पाठक

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी

  • दमुआढुंगा को मालिकाना अधिकार का स्वागत, बागजाला को भी मालिकाना अधिकार देने की मांग
  • देश के नागरिकों को आवास के अधिकार के लिए सड़क पर उतरना पड़े यह सरकार की घोर असफलता : गिरिजा पाठक
  • अनिश्चितकालीन धरने का छठा दिन

बागजाला गांव में आठ सूत्रीय मांगों पर अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन छठे दिन भी जारी रहा। किसान महासभा ने छठे दिन के धरने के माध्यम से दमुआढुंगा को मालिकाना अधिकार देने और राजस्व गांव की प्रक्रिया शुरू करने का स्वागत किया और मांग उठाई गई कि बागजाला को भी मालिकाना अधिकार देकर राजस्व गांव की प्रक्रिया तत्काल राज्य सरकार को शुरू करनी चाहिए।

छठे दिन के मुख्य अतिथि एआईपीएफ की राष्ट्रीय संयोजन समिति के सदस्य और कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गिरिजा पाठक ने बागजाला वासियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि, विकास और पर्यावरण की मार हमेशा गरीब लोगों पर पड़ती है। कितने आश्चर्य की बात है कि भारतीय लोकतंत्र के 78 साल बाद भी बागजाला के निवासी पंचायत में वोट देने और अपना प्रतिनिधि चुनने के अधिकार से वंचित हैं। देश के नागरिक होने के बावजूद अपने आवास के अधिकार के लिए लोगों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है यह सरकार की घोर असफलता है। बागजाला की जनता भाजपा सरकार का बुलडोजर रोकने में सफल हुई यह जनता की एकता की ताकत है।

यह भी पढ़ें -  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए महेंद्र भट्ट ने किया नामांकन, सीएम धामी भी रहे मौजूद

ऐक्टू प्रदेश महामंत्री के के बोरा ने कहा कि, चाहे दिल्ली में किसी का घर उजड़े, चाहे काठगोदाम में, या नगीना कॉलोनी में कहीं भी किसी का घर उजड़ता है तो यह समझना चाहिए कि यह हमारा घर उजड़ा है, इसी जज्बे के साथ गरीबों की एकता बनाने की जरूरत है। भाजपा के बुलडोजर राज का मुकाबला गरीबों की एकता के बल पर ही किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  राज्यपाल ने किया अपनी धर्मपत्नी के साथ मतदान, मतदाताओं से की मत का इस्तेमाल करने की अपील

अनिश्चितकालीन धरने के छठे दिन मुख्य रूप से एआईपीएफ राष्ट्रीय संयोजन समिति सदस्य और कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गिरिजा पाठक, ऐक्टू प्रदेश महामंत्री के के बोरा, किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंह नेगी, भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डा कैलाश पाण्डेय, किसान महासभा बागजाला कमेटी की उपाध्यक्ष विमला देवी, सचिव वेद प्रकाश, पूर्व प्रधानाचार्य प्रेम सिंह नयाल, कोषाध्यक्ष मीना भट्ट, प्रचार सचिव पंकज चौहान, हरीश सिंह नेगी, शकीला खातून, दीवान सिंह बर्गली, मोहन लाल, गोपाल सिंह बिष्ट, अंबा दत्त पांडे, ज्ञानेश्वरी बिष्ट, किरन प्रजापति, मो यासीन, अनीता अन्ना, दीपिका तिवारी, हेमा देवी, परवेज अंसारी, चन्दन सिंह मटियाली, हरक सिंह बिष्ट, विमला पांडे, पार्वती, हेमा, नन्दी, गोपाल राम, धनी लाल, ऊषा वर्मा, मुन्नी देवी, तुलसी, नीलम आर्य, पुष्पा, नारायण राम, दीपा, मधु बिष्ट, रेनू, लीला, दुर्गा देवी, मीना, रामकली, श्याम सिंह, सुषमा, विमला, सलमा, नजमा, ललित कुमार, सानू, इकबाल हुसैन, अफजाल, अफसर अली, प्रमोद पाल, दीवान राम, संतोष, जय कृष्ण, राम लाल, ऊषा मेवाड़ी, हंसी बिष्ट, जीवंती नयाल, देव राम, नसीम अहमद, छत्रपाल मौर्य, कृष्ण कुमार आदि समेत बड़ी संख्या में बागजाला गांव के ग्रामीण शामिल रहे। धरना जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें -  CS ने केंद्र के वरिष्ठ अधिकारियों से की मुलाकात, रखे विकास से जुड़े अहम प्रस्ताव

धरने का समर्थन करने भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष नफीस अहमद खान, आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी नवीन मूलनिवासी, सिराज अहमद, हरीश लोधी, संजय कुमार टम्टा, जीत राम, सलीम खान, जीवन चन्द्र, आकाश भारती, सुलेमान मलिक, सामाजिक कार्यकर्ता शराफत खान, मो अरबाज, हबीबुल रहमान, एडवोकेट एस डी जोशी, एडवोकेट बबीता उप्रेती, एडवोकेट योगेश्वरी, इन्द्रानगर जन विकास समिति के तस्लीम अंसारी, भी धरना स्थल पर पहुंचे।

Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999