यहां साइबर ठगों ने समान की एवज में व्यापारी से हजारों की ठगी

खबर शेयर करें -

टनकपुर। साइबर ठगों ने नगर के एक व्यापारी से सामान की मांग के एवज में दो किश्तों में कुल 40 हजार ठग लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार व्यापारी संजय अग्रवाल ने मंगलवार देर शाम साइबर ठगी के मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में कहा है उनके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से फोन आया। जिस पर उनसे 61 हजार से अधिक रुपये का सामान देने का आग्रह किया गया। रुपयों के भुगतान के लिए खाते की जानकारी ली। खाते की जानकारी लेने वाले व्यक्ति ने भुगतान करने के बजाय व्यापारी के खाते से ही दो बार में 25 हजार और 15 हजार रुपये उड़ा दिए। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया है कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल फर्जीवाड़े का पता लगा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  शहीद सम्मान यात्रा’’ की तैयारियों का जायजा लेने 13 अक्टूबर को हल्द्वानी पहुचंगे सूबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999