बहुमुखी प्रतिभा की धनी उत्तराखंड की बेटी, अब ब्लैक स्वैन चैंपियन ऑफ द ईयर पुरस्कार किया हासिल

खबर शेयर करें -


, देहरादून : अभिनेत्री, फिल्म निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता आरुषि निशंक को एशिया वन मैग्जीन और ईटी नाउ की ओर से एक आयोजन में प्रतिष्ठित ब्लैक स्वैन चैंपियन ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह विभिन्न उद्योगों में उत्कृष्ट योगदानियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था। इसमें गायक सोनू निगम, अभिनेत्री रुबीना दिलैक, शेखर सुमन और डॉ. निरंजन हीरानंदानी जैसे नामी चेहरों को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Board Result: 25 अप्रैल को आएगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट, शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में होगी घोषणा

पर्यावरण समर्पण के लिए जानी जाने वाली आरुषि निशंक ने कहा कि ब्लैक स्वैन सस्टेनेबिलिटी चैंपियन ऑफ द ईयर अवार्ड प्राप्त करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है।यह पुरस्कार न केवल मेरे प्रयासों को बल देता है बल्कि एक स्थायी भविष्य के निर्माण में बेहतर साबित होगा।

आरुषि ने अपनी सबसे महत्वाकांक्षी ‘तारिणी’ के बारे में बताया। उन्होंने कहा, इस फिल्म में 2015 में एक छोटी, मेड-इन-इंडिया नाव में दुनिया का चक्कर लगाने वाली छह महिला नौसेना अधिकारियों की असाधारण यात्रा के बारे में बताया गया है।

यह भी पढ़ें -  उपचुनाव में हार को बंशीधर भगत ने बताया छोटा झटका, कहा- छोटे-मोटे झटके लगते रहते हैं

निर्माता के रूप में उन्होंने शो काफल उत्तराखंड की सुंदर वादियों में फिल्माया है। यह आगामी मई में ओटीटी पर आएगी।पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999